
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।प्रखंड के बखरी बड़ाई पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को राजस्व महाअभियान अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पंचायत के सभी मौजा के जमाबंदीधारियों को जमाबंदी सुधार, बंटवारा एवं नामांतरण से जुड़ी जानकारी दी गई तथा सुधार हेतु रजिस्ट्रेशन भी किया गया।
शिविर की देखरेख सीओ गौरव कुमार एवं राजस्व अधिकारी जूली कुमारी ने की, वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने सहयोग प्रदान किया। सर्वे अमीन के हड़ताल पर रहने के कारण अंचल के ऑपरेटरों ने मिलकर शिविर को सफल बनाया।
अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों को बंटवारा एवं नामांतरण से संबंधित समस्या समझने में कठिनाई हुई है, वे आवश्यक कागजात के साथ अगले शिविर में 3 सितंबर को पुनः उपस्थित हों। अंचलाधिकारी ने जानकारी दी कि बुधवार, 20 अगस्त को जाफरपट्टी पंचायत भवन में अगला राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित होगा।
इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी अमित कुमार रंजन, पंचायत सचिव दिलीप कुमार, किसान सलाहकार धनेश्वर राय, अंचल ऑपरेटर संगम कुमार, नवीन कुमार, चंद्रशेखर कुमार समेत बड़ी संख्या में रैयत एवं जमाबंदीधारी उपस्थित रहे।
#राजस्वमहाअभियान#शिविरआयोजन#जमाबंदी_सुधार#नामांतरण#बंटवारा#राजापाकर#बखरीबड़ाई#वैशाली
यें भी पढ़े…
सेना के जवान कुंदन कुमार के शहादत पर गमगीन राजापाकर क्षेत्र।
https://satyamgramnews.in/सेना-के-जवान-कुंदन-कुमार-क/08/2025/19/21/26/00/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली