अंडर-16 बालिका वर्ग कबड्डी में चेहराकला प्रखंड की टीम विजेता

महुआ/चेहराकलां,सत्यम ग्राम न्यूज़। पीएम श्री हाई स्कूल, सिंघाड़ा  महुआ में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता मसाल के तहत अंडर-16 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में चेहराकला प्रखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाजीपुर प्रखंड को हराकर विजय हासिल की।

इस जीत के साथ ही चेहराकला प्रखंड की बालिका टीम पीएम श्री राजकीय उच्चत्तर विद्यालय बखरी दोआ को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्राप्त होगा। खेल प्रेमियों और विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि से हर्ष का माहौल है।

वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में भी चेहराकला प्रखंडके पीएम  श्री उच्चत्तर विद्यालय बखरी दोआ ने उत्कृष्ट खेल दिखाया और पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में चेहराकला प्रखंड की टीम महुआ प्रखंड से मामूली अंतर से पीछे रही।

#कबड्डी #अंडर16 #बालिकावर्ग #चेहराकला #हाजीपुर #महुआ #जिलास्तरीयखेल #खेलउपलब्धि #बिहारखेल #Kabaddi

 

यें भी पढ़े…

सिविल सर्जन ने सीएचसी का किया निरीक्षण

https://satyamgramnews.in/सिविल-सर्जन-ने-सीएचसी-का-क/08/2025/21/21/45/13/satyamgramnewsnetwork/

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief