राजापाकर : जदयू कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 

राजापाकर,  सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा।जदयू कार्यकर्ताओं ने राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी, बाकरपुर, गौसपुर बरियारपुर, भलुई, राजापाकर उत्तरी-दक्षिणी, नारायणपुर समेत कई पंचायतों का दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं ने सुशासन का सार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बिजली बिल में 125 यूनिट फ्री की सुविधा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी, आशा व रसोइया समेत विभिन्न कर्मियों का मानदेय दोगुना किए जाने की जानकारी दी। इसके साथ ही सरकार के 20 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों से संबंधित पर्चे भी घर-घर जाकर वितरित किए गए और प्रत्येक घर के दरवाजे पर स्टिकर चिपकाकर लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में राजापाकर प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह, पूर्व जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, प्रदेश सचिव भीम कुमार, बजरंग सिंह, अरुण पटेल सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

#JDU #राजापाकर #जनसंपर्क #जनसंपर्कअभियान #राजापाकर #सुशासनकासारआपकेद्वार #बिजली125यूनिटफ्री #सामाजिकसुरक्षापेंशन #जनकल्याणकारीयोजना

यें भी पढ़े…

अंडर-16 बालिका वर्ग कबड्डी में चेहराकला प्रखंड की टीम विजेता

https://satyamgramnews.in/अंडर-16-बालिका-वर्ग-कबड्डी-म/08/2025/21/22/41/25/satyamgramnewsnetwork/

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली