
सत्यम ग्राम न्यूज़,बलिगांव (वैशाली)। बलिगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को कार्रवाई करते हुए काबरधि कस्बे के पास से एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीतिश कुमार, पिता- गुरेश्वर राय, निवासी- पीठिया, थाना- लालगंज, जिला वैशाली के रूप में हुई है।
पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया। बताया गया कि गिरफ्तार युवक पर पूर्व से ही लूट, डकैती और अवैध हथियार रखने सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने उसे बलिगांव थाना कांड संख्या 138/25, आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
#अवैधहथियार #गिरफ्तारी #वैशालीपुलिस #बलिगांव #क्राइमन्यूज़
यें भी पढ़े..
राजापाकर : जदयू कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान
https://satyamgramnews.in/जदयू-कार्यकर्ताओं-ने-चला/08/2025/22/19/33/41/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief