लोकसभा चुनाव शांतिपुर माहौल में संपन्न करने के लिए पुलिस ने सैनिक बल के साथ किया फ्लेग मार्च।

राजापाकर संवाददाता,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिह  एवं पीएसआई सुनील कुमार यादव मंगलवार को अर्ध सैनिक सुरक्षा बलों के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। एवं लोगों को निर्भीक होकर चुनाव मे भाग लेने की बात कही।वहीं उन्होंने कहा की असामाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। चुनाव में व्यवघान उत्पन्न करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस हमेशा तैयार है।थानाध्यक्ष अर्द्ध सैनिक बलों के साथ थाना क्षेत्र के हाई स्कूल चौक, बाबा गणिनाथ चौक, शनिचर हाट चौक, कुशवाहा चौक आदि पर फ्लैग मार्च निकला। थाना अध्यक्ष ने लोगों को आगामी  लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने तथा जो प्रदेश में बाहर रहते हैं उन्हें भी मतदान के दिन अपने घर पर आकर इस महापर्व में भाग लेने का आह्वान किया।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief