राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष पद पर पवन कुमार दास को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
वैशाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद राय ने पवन कुमार दास (पिता – स्व. संतलाल दास, ग्राम – हरपुर हरदास) को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उनके चयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधायक प्रतिमा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, प्रदेश प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, सुशील पासी, देवेंद्र यादव, मोहम्मद शाहनवाज आलम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अक्षय शुक्ला आदि नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बधाई देने वालों में युवा राजद अनुमंडल अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, अजय राय, राजीव राय, अशोक सिंह, राहुल कुमार, तपसी प्रसाद सिंह, सुबोध पटेल, आमोद यादव, शंकर साह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।
#कांग्रेस #राजापाकर #वैशाली #राजनीति #महागठबंधन #पवनदास #प्रखंडअध्यक्ष
यें भी पढ़े…
हम पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।
https://satyamgramnews.in/हम-का-विधानसभा-स्तरीय-कार/08/2025/24/20/43/04/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली