राजापाकर में बाबा गणिनाथ जयंती समारोह का आयोजन

 

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा।प्रखंड मुख्यालय स्थित राजापाकर बाजार पोस्ट ऑफिस चौक पर नवनिर्मित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में रविवार को बाबा गणिनाथ जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता पूर्व कमेटी अध्यक्ष ओंकार नाथ गुप्ता ने तथा संचालन सत्येंद्र कुमार ने किया।

उद्घायक ने बाबा गणिनाथ गोविंद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाज और देश-दुनिया की सलामती की कामना की। इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से विधायक को फूलमाला एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश को भी समिति द्वारा माला व गमछा देकर सम्मानित किया गया।

विधायक प्रतिमा कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गणिनाथ महान संत एवं समाज सुधारक थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सभ्य और सशक्त समाज की स्थापना संभव है। उन्होंने समारोह में शामिल होने पर खुशी जताते हुए आयोजकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, ओंकार नाथ गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार, डॉ. राजू कुमार गुप्ता, कालेश्वर कुमार, नागेश्वर शाह, ओमनाथ गुप्ता, अनिल कुमार, रंजीत गुप्ता, सौदागर शाह, संतोष कुमार, सुजीत ठाकुर, राजेंद्र शाह समेत बड़ी संख्या में कानून हलवाई समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

#राजापाकर #बाबा_गणिनाथ #जयंती_समारोह #प्रतिमा_कुमारी #कानून_हलवाई_समाज #वैशाली

यें भी पढ़े.

हम पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

https://satyamgramnews.in/हम-का-विधानसभा-स्तरीय-कार/08/2025/24/20/43/04/satyamgramnewsnetwork/

 

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली