राजस्व महाअभियान के तहत बाकरपुर व भलुई पंचायत में शिविर आयोजित, 103 आवेदन प्राप्त

 

 

 सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। बिहार सरकार के राजस्व महाअभियान (16 अगस्त से 20 सितम्बर 2025) के तहत बाकरपुर पंचायत में बुधवार को आयोजित शिविर में भूमि संबंधी त्रुटियों के सुधार हेतु 103 आवेदन प्राप्त हुए। कैंप का संचालन अंचलाधिकारी गौरव कुमार के नेतृत्व में हुआ जिसमें ग्रामीणों ने नाम, खाता, खेसरा, लगान व जमाबंदी अद्यतन संबंधी आवेदन दिए।

गुरुवार को भलुई पंचायत सरकार भवन में भी राजस्व शिविर लगाया गया। इसमें उत्तराधिकार, बंटवारा नामांतरण तथा छुटे हुए जमाबंदी ऑनलाइन कराने हेतु बड़ी संख्या में लोगों ने प्रपत्र जमा किए। शिविर में राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन व ऑपरेटर ने कार्य संभाला जबकि मुखिया उपेंद्र राय व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अंचलाधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आम लोगों को जमीन संबंधी त्रुटियों से राहत दिलाना है और प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली