सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।
भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, हाजीपुर शाखा के मैनेजर आर्यन कुमार से अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने लगभग 24 हजार रुपये लूट लिए। घटना 27 अगस्त की शाम करीब 7:40 बजे बरांटी थाना क्षेत्र के तीतरा शिव मंदिर के पास घटी।
मैनेजर आर्यन कुमार (उम्र 25 वर्ष, पिता विजय सिंह, निवासी पुरैना, थाना अमनौर, जिला सारण) ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वे गुमटी और कंसारा गांव में समूह से वसूली करने गए थे। केंद्र संख्या 267, 310 और 92 से कुल ₹23,970 राशि की वसूली की गई थी। अंतिम केंद्र से कलेक्शन कर वे शाखा लौट रहे थे।
जैसे ही वे तीतरा शिव मंदिर से 100 मीटर पहले पहुंचे, पीछे से एक बाइक सवार अज्ञात युवक तेजी से आया और हैंडल पर रखे बैग को झपटकर फरार हो गया। बैग में कलेक्शन की पूरी राशि रखी हुई थी। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, तब तक अपराधी काफी दूर निकल गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने तुरंत बरांटी थाने में लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुट गई है।
#फाइनेंस_कर्मी_से_लूट#राजापाकर_खबर#बरांटी_थाना#24हजार_की_झपटमार#अपराधी_फरार#बिहार_समाचार
यें भी पढ़े…
गुजरात में काम कर रहे युवक की संदिग्ध मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम
https://satyamgramnews.in/गुजरात-में-काम-कर-रहे-युवक/08/2025/29/14/38/36/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली