सत्यम ग्राम न्यूज़ वैशाली। पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और लंबित वारंटों के निष्पादन हेतु जिले में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल, अंचल एवं थाना क्षेत्रों की सक्रिय पुलिस टीमों ने किया।
31 अगस्त 2025 को आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान वैशाली पुलिस ने वारंट, कुर्की और इश्तेहारों का बड़े पैमाने पर निष्पादन किया। कुल 209 मामलों का निष्पादन किया गया।
🔹 वारंट का निष्पादन – 132
🔹 इश्तेहार का निष्पादन – 52
🔹 कुर्की का निष्पादन – 25
🔹 इश्तेहार में गिरफ्तारी – 00
🔹 वारंट में गिरफ्तारी – 00
🔹 कुर्की में गिरफ्तारी – 00
➡️ कुल कार्रवाई – 209
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। वैशाली पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अभियान के तहत पुलिस की सक्रियता से आम जनता में विश्वास बढ़ा है और अपराधियों के बीच भय का वातावरण बना है।
#VaishaliPolice #LawAndOrder #SpecialDrive #CrimeControl #WarrantExecution #PoliceAction #VaishaliNews #BiharPolice
यें भी पढ़े…
*👉 “सुंदरम सिंह चौहान बने भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर”*
https://www.facebook.com/share/p/1BQRQ9JAms/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief