संकल्प सभा की सफलता को लेकर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने आगामी 4 सितंबर को मुजफ्फरपुर के एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित नव संकल्प महासभा की सफलता सुनिश्चित करने हेतु प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने बेरई, रामपुर रत्नाकर, मीरपुर पताढ, नारायणपुर बुजुर्ग, राजापाकर उत्तरी-दक्षिणी, भलुई, बखरी, बड़ाई, बाकरपुर, बरियारपुर, जाफरपट्टी सहित दर्जनों पंचायतों के गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया और उन्हें महासभा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान नेताओं ने लोगों को बताया कि यह महासभा पार्टी की शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस मौके पर लोजपा आर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पंकज साह, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, विनोद पासवान, दरोगा पासवान, संजय पासवान, कमलेश पासवान, लक्ष्मण पासवान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

“जन-जन तक संदेश, नव संकल्प महासभा में बनेगा इतिहास”

#नवसंकल्पमहासभा#लोजपाआर#मुकेशपटेल#जनसंपर्कअभियान#मुजफ्फरपुरMIT#लोकजनशक्ति#राजापाकर#पार्टीकीताकत

यें भी पढ़े…

*मानपुरा–कछुआड़ा सड़क जर्जर, हादसे को दे रहा न्योता*

https://satyamgramnews.in/मानपुरा-कछुआड़ा-सड़क-जर्/09/2025/01/15/23/27/satyamgramnewsnetwork/

 

 

 

 

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief