एआईएलआरएसए का “GM ऑफिस चलो” आंदोलन, हजारों रनिंग स्टाफ के जुटने की संभावनासत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर, 3 सितम्बर।
सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर/वैशाली।
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) की ओर से अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को हाजीपुर स्थित जोनल कार्यालय में विशाल प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन ने इस आंदोलन को नाम दिया है – “GM ऑफिस चलो”।
कार्यक्रम का शुभारंभ 4 सितम्बर 25 गुरुवार को दोपहर 1 बजे से होगा, जिसमें हाजीपुर सहित विभिन्न मंडलों से लोको पायलट और सहायक लोको पायलट बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
प्रमुख मांगें
TA के साथ माइलेज (KMA) की दर में 25 प्रतिशत वृद्धि।
किलोमीटर भत्ते (KM Allowance) के 70% TA भाग को आयकर से मुक्त करना।
साइक्लो फेल LP/ALP पर 30% से 55% वेतनमान कटौती आदेश को रद्द करना।
संगठन का बयान
एआईएलआरएसए के जोनल महासचिव कॉमरेड ए.के. राय और जोनल अध्यक्ष कॉमरेड एच.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे रनिंग स्टाफ प्रतिकूल परिस्थितियों में दिन-रात कार्य करता है, फिर भी उनकी न्यायोचित मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने कहा कि – “हमारी मांगें सिर्फ कर्मचारियों के हित में ही नहीं बल्कि रेलवे की सुचारु व्यवस्था के लिए भी जरूरी हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।”
बड़ी भागीदारी की अपील
संगठन ने सभी लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों से अपील की है कि वे भारी संख्या में हाजीपुर जोनल कार्यालय पहुंचकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) की ओर से अपनी लंबित मांगों को लेकर आज हाजीपुर स्थित जोनल कार्यालय में विशाल प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन ने इस आंदोलन को नाम दिया है – “GM ऑफिस चलो”।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे से होगा, जिसमें हाजीपुर सहित विभिन्न मंडलों से लोको पायलट और सहायक लोको पायलट बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
#AILRSA #GMOfficeChalo #HajipurProtest #RailwayProtest #LocoPilot #ALP #IndianRailways #UnionMovement #RailwayWorkers #WorkersRights
यें भी पढ़े…
ऊर्जा मंत्री को सौंपा मांगपत्र, 9 सितम्बर को होगा RRF/MRC का विशाल आक्रोश रैली एवं विद्युत भवन घेराव
https://www.facebook.com/share/p/1Ax1j49PEm/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
