काजिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अभियुक्त गिरफ्तार, पैसों के लेन-देन के विवाद में दी गई थी घटना को अंजाम

सत्यम ग्राम न्यूज़,काजिपुर (वैशाली)।थाना काजिपुर क्षेत्र के शहगोति गांव में 29/30 अगस्त 2025 को हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। थाना कांड संख्या 694/25 दिनांक 30-08-2025 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष काजिपुर एवं जिला अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने मानव एवं भौतिक साक्ष्य, गुप्त सूचना तथा CCTV फुटेज के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में

1️⃣ विनयश कुमार, पिता–रमेश कुमार राय, निवासी–फुलवारिया डीह, थाना फुलवारिया, जिला वैशाली

2️⃣ राहुल कुमार, पिता–बलगोविंद राय, निवासी–यमुनानगर, थाना गयाघाट, जिला मुजफ्फरपुर शामिल हैं।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मृतक दिनेश पालोकु एवं मो. वुजैर (उर्फ इलियास), निवासी–शहगोति, थाना काजिपुर के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

🔹 पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों ने काजिपुर पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

#KajipurPolice #VaishaliNews #CrimeUpdate #PoliceAction #MurderCase #VaishaliPolice #BiharCrime #KajipurThana #PoliceSuccess #BreakingNews #LocalNews #LawAndOrder #VaishaliUpdates

यें भी पढ़े…

अवैध देशी शराब बरामद, बाइक जप्त, तस्कर भेजा गया जेल।

https://satyamgramnews.in/अवैध-देशी-शराब-बरामद-बाइक/09/2025/05/19/44/59/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief