सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। राजापाकर कबीर मठ की उप शाखा शेखोपुर सहरिया में एक दिवसीय सत्संग, भंडारा सह संत सम्मेलन का आयोजन महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री जी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री जी ने कहा कि – आज के समय में सामाजिक समरसता की सबसे अधिक आवश्यकता है, जो सदगुरु कबीर साहब के वचनों में समाहित है। सत्य, अहिंसा, प्रेम, भाईचारा एवं मानवता की सेवा ही जीवन का सच्चा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक युग में मनुष्य को चिंतनशील होना चाहिए और भौतिकता, अहंकार व दिखावे से दूर रहना चाहिए।
महंत जी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज की विसंगतियों को दूर कर जनहित में अच्छे भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने यह भी कहा कि मानवता की पूजा ही ईश्वरीय पूजा है और समाज में सदगुरु कबीर साहब की आध्यात्मिकता को प्रतिष्ठित करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर सैकड़ों कबीर अनुयायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. गौरी शंकर कुमार, सुरेंद्र राय, भगवान साह, रामवृक्ष राय, देव प्रसाद साहब, प्रेम दास साहब, जगदीश शाह, रामबालक साहब, राम जी राय, विजय राय, मनीष कुमार समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।
धन्यवाद ज्ञापन भगवान प्रसाद साहू ने किया जबकि भजन प्रस्तुति व्यास राजरानी एवं अरुण कुमार यादव द्वारा दी गई।
#राजापाकर #सत्संग #संत_सम्मेलन #सदगुरु_कबीर #समरसता #मानवता #धार्मिक_एकता
यें भी पढ़े…
काजिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अभियुक्त गिरफ्तार, पैसों के लेन-देन के विवाद में दी गई थी घटना को अंजाम
https://satyamgramnews.in/काजिपुर-पुलिस-की-बड़ी-कार/09/2025/06/17/32/21/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief