पुलिस कस्टडी में नासिर की संदिग्ध मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।चौसिमा कल्याणपुर गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब खुशियों से भरा घर बारात की जगह जनाजे से गूंज उठा। मोहम्मद नासिर शाह के बेटे नसरुद्दीन की रविवार को बारात निकलनी थी, लेकिन सुबह-सुबह खबर आई कि नासिर शाह की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।

गांव में शुक्रवार को आइसक्रीम के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर हथियार तक छीन लिया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नासिर शाह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

रविवार की सुबह नासिर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी समीना खातून का कहना है कि उनके शौहर बेगुनाह थे और घर में मेहमानों के लिए दावत की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने जबरन उठा लिया और कस्टडी में उनकी जान चली गई।

परिवार के अनुसार, नसरुद्दीन की रविवार को और छोटे बेटे एहसान की मंगलवार को शादी होनी थी। रिश्तेदार और मेहमान पहले से पहुंचे थे, लेकिन अचानक आई इस मौत ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की ज्यादती के कारण नासिर की मौत हुई और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि नासिर शाह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। फिलहाल गांव में गम और आक्रोश का माहौल है।

#PoliceCustodyDeath #Rajapakar #Vaishali #JusticeForNasir #BiharNews

यें भी पढ़े…

राजापाकर में संत सम्मेलन एवं सत्संग का हुआ आयोजन

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-संत-सम्मेलन/09/2025/07/18/51/30/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief