
सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर, 08 सितम्बर।सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार और लूट की मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 04 अगस्त 2025 को इपदुकोला टोला, राजनगर चौक के पास 12,400 रुपये नकद एवं दो मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
घटना की जांच में गठित विशेष टीम ने मानव एवं तकनीकी खुफिया इनपुट तथा CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की। गिरफ्तार अपराधियों में ईमानु कुमार उर्फ़ ऋषु (पिता–मनोज राय, निवासी उकतौलिया, लनज थाना, वैशाली) एवं गौरोव कुमार (पिता–देवेंद्र सिंह, निवासी उकतौलिया, लनज थाना, मुजफ्फरपुर) शामिल हैं। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों की संलिप्तता भी स्वीकार की है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
#VaishaliPolice #CrimeControl #Hajipur #PoliceAction #LootCase #Arrested
यें भी पढ़े….
वैशाली में वीआईपी की वोट अधिकार यात्रा समीक्षा बैठक संपन्न।
https://satyamgramnews.in/वैशाली-में-वीआईपी-की-वोट-अ/09/2025/08/11/25/25/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief