सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित की जा रही है।
इस संबंध में प्रखंड बीडीओ सह प्रभारी बीईओ आनंद प्रकाश और बीआरसी के लेखपाल राजेश कुमार ने बताया कि प्रखंड के 55 प्राथमिक विद्यालय और 45 मध्य विद्यालयों में कुल 16,008 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। परीक्षा 10 सितंबर से प्रारंभ होकर 18 सितंबर तक चलेगी।
पीएम श्री मध्य विद्यालय राजापाकर के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की परीक्षा पूरी शांति और अनुशासन के साथ हो रही है। आज कुल 719 छात्र-छात्राओं ने गणित की परीक्षा दी। हालांकि, सातवीं कक्षा की गणित की परीक्षा रद्द कर दी गई है, जिसे अब 17 सितंबर की प्रथम पाली में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। सभी बच्चे समय पर स्कूल ड्रेस में उपस्थित हो रहे हैं।
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार इस बार शिक्षकों की अदला-बदली की गई है। यानी संबंधित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दूसरे विद्यालयों में ड्यूटी पर भेजा गया है और दूसरे विद्यालयों के शिक्षक यहाँ परीक्षा संचालन में शामिल हुए हैं।
मध्य विद्यालय राजापाकर में परीक्षा संचालन में शामिल शिक्षकों में प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी, शिवशंकर प्रसाद, नीलू कुमारी, सीमा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, देवानंद दास, अमोद पासवान और सुनील कुमार सुधाकर शामिल रहें।
#राजापाकर #अर्धवार्षिक_परीक्षा #कदाचार_मुक्त_परीक्षा #शिक्षा_विभाग #विद्यालय #बच्चों_की_उपलब्धि #बीडीओ #बीईओ #बुनियादी_शिक्षा #वैशाली_समाचार
यें भी पढ़े…
राजस्व महाअभियान की पोल खुली: जनता पुस्तकालय में बिखरे पड़े जमाबंदी प्रपत्र।
https://satyamgramnews.in/राजस्व-महाअभियान-की-पोल-ख/09/2025/11/21/08/08/satyamgramnewsrajapakar1/
राजस्व महाअभियान की सफलता पर संकट के बादल.।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
