मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में कोताही बर्दाश्त नहीं : उप मुखिया

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,पातेपुर (वैशाली ) :भेरौखड़ा पंचायत के उप मुखिया अमोद कुमार उर्फ भोला ने कहा है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अभी 10 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की जा रही है।

उप मुखिया ने खुलासा किया कि लाभुकों की शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ बिचौलियों द्वारा पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि आवेदन प्रक्रिया चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, वे खुद अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और दो फोटो के साथ सीधे साइबर कैफे जाकर आवेदन करें।

उन्होंने यह भी कहा कि कई शिकायतें मिल रही हैं कि जीविका सीएम द्वारा नाम जोड़ने में आनाकानी की जा रही है या पैसे की मांग की जा रही है। इस पर उप मुखिया ने स्पष्ट किया कि यदि किसी लाभुक के साथ ऐसा हो रहा है तो वे मेरे पास लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

उप मुखिया ने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले जीविका सीएम के विरुद्ध सरकार से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#मुख्यमंत्रीमहिलारोजगारयोजना#महिलाशक्ति#रोजगारसशक्तिकरण#भ्रष्टाचारमुक्तयोजना#पंचायतसमाचार#महिलासशक्तिकरण#बिहारखबर#भेरौखड़ापंचायत#सरकारीयोजना#जनहित

यें भी पढ़े…

राजापाकर कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-सदाचार-मुक्त-पर/09/2025/11/23/03/48/satyamgramnewsnetwork/

 

LAXMI KUMARI
Author: LAXMI KUMARI

संवाददाता : पातेपुर,वैशाली