
पातेपुर संवाददाता,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
वैशाली/पातेपुर:प्रखण्ड के दभइच टोला स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे के अष्टयाम महायज्ञ के लिए सत्यम शिवम सुंदरम संघ कीर्तन मंडली की ओर से हर साल की भांति इस वर्ष भी भव्य कलश शोभा गाजे बाजे हाथी घोड़े के साथ निकाली गई जिसमें 1101 कुँवारी कन्याओं ने भाग लिया सभी अपने माथे पर कलश धारण कर दभइच स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर बाबा दरवेश्वर नाथ धाम पहुँची जहाँ पूर्व से मंगाई गई पहलेजा से टैंकर द्वारा गंगा जल को आचार्यो के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के द्वारा शुद्धिकरण के बाद कुँवारी कन्याओं ने कलश में भरकर माथे पर धारण कर 6 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पहुँची जिसमें सत्यम शिवम सुंदरम के कार्यकर्ता स्थानीय मुखिया वीरेंद्र कुमार राय उर्फ बीरू,श्रवण साहनी,मनोज पंडित,अजय साह,रंजीत सहनी,नीरज सहनी,किशन सहनी,लखेन्द्र सहनी,महेश साह,रवि सहनी,रामवरण सहनी,बिपत,विक्की,जयराम एवम स्थानीय जिलापरिषद सदस्य रामसागर साहनी समेत हजारों की संख्या में ग्राम वासी शोभा यात्रा में शामिल थे.कलश को यज्ञ परिसर में स्थापित कर कुँवारी कन्याओं को प्रसाद कराने के बाद अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ हुआ।हलाकि पातेपुर प्रखंड के समाजसेवी मंटू सिंह उक्त कलश यात्रा में वग्गी से यात्रा करते दिखे जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief