बरांटी में गोलीकांड: टॉप–20 अपराधी कृष्ण कन्हैया उर्फ छोटे सरकार गिरफ्तार

 

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,बरांटी( वैशाली), संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र में बीते 19 मार्च को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार (13 सितंबर) को मामले के सह-अभियुक्त और कुख्यात अपराधी कृष्ण दुग्गा उर्फ छोटे सरकार को गिरफ्तार कर लिया।

बरांटी थाना प्रभारी ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपी डॉ. विकेश कुमार सिंह समेत कई अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसके तहत छोटे सरकार को दबोचने में सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार, कृष्ण दुग्गा जिला स्तर पर टॉप–20 अपराधियों की सूची में शामिल है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण से जुड़े अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। बरांटी थाना पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे गिरोह को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

#बरांटी_गोलीकांड #अपराधी_गिरफ्तार #ओसढ़ी_समाचार #Top20Criminal #पुलिस_सफलता #BreakingNew

यें भी पढ़े…

घुसकी हाट में दुर्गा पूजा समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प।

https://satyamgramnews.in/घुसकी-हाट-में-दुर्गा-पूजा/09/2025/14/16/17/51/satyamgramnewsnetwork/

जहांगीरपुर सलखन्नी में दुर्गा पूजा समिति की बैठक, रावण दहन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्णय

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief