
सत्यम ग्राम न्यूज़ पटना (बिहार) — पूरे प्रदेश में आज शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न हुई। इसी क्रम में राजधानी पटना स्थित अक्षत इंडस्ट्रीज परिसर में भी विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वकर्मा भगवान के तैलचित्र पर आचार्य/पंडित हरिओम तिवारी ज़ी के द्वारा मंत्रोच्चारण एवं वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना के साथ हुई। फैक्ट्री के संचालक राजेश कुमार ने स्वयं पूजा में सम्मिलित होकर सृष्टि के प्रथम शिल्पकार बाबा विश्वकर्मा से समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
पूजा के उपरांत फैक्ट्री के सभी वर्कर एवं स्थानीय लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद सभी उपस्थितजनों को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से प्रत्येक वर्कर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मजदूरों ने प्रसन्नता व्यक्त की और पूरे प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।पूरे आयोजन को सफल बनाने में संजय, राकेश, संजीव,अखिलेश कुमार,सुरेन्द्र,गौरव एवं अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही।
“इस अवसर पर बिहार ग्राफिक सप्लायर सह अक्षत इंडस्ट्रीज के मालिक राजेश कुमार ने सभी को बाबा विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं और कहा कि विश्वकर्मा पूजा श्रम एवं परिश्रम का पर्व है, जो हमें सृजनशीलता और कर्मनिष्ठा की प्रेरणा देता है।”
पटना सहित पूरे प्रदेश में इस मौके पर विभिन्न फैक्ट्रियों, कार्यशालाओं एवं प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना कर कार्यरत मजदूरों और कर्मियों को सम्मानित किया गया।
#विश्वकर्मा_पूजा#अक्षत_इंडस्ट्रीज#पटना_समाचार#सत्यमग्रामन्यूज़#बाबा_विश्वकर्मा#बिहार_समाचार#श्रम_सम्मान#FactoryWorkers#RajeshKumar#BiharGraphicSupplier
यें भी पढ़े :-
आप सभी को बाबा विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई व शुभकमनाये।
https://www.facebook.com/share/1CYx7JskcB/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief