
राजापाकर (वैशाली), संवाददाता – आकाशचंद्र वर्मा : राजापाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 117 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि शिविर में महिला चिकित्सकों एवं एएनएम कर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं का वजन, एचआईवी, हीमोग्लोबिन, बीपी सहित कई जांचें की गईं। जांच के बाद महिलाओं को आयरन, कैल्शियम, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स एवं अन्य जरूरी दवाइयां वितरित की गईं।
महिला चिकित्सक डॉ. मनीषा ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भारी सामान नहीं उठाना चाहिए, साथ ही हरी सब्जियां, फल, दूध, अंडा, मछली, मांस जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।
डॉ. मनीषा ने यह भी बताया कि महिलाओं को महीने में तीन बार आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में नियमित रूप से जांच कराने और प्रसव केवल स्वास्थ्य केंद्र में कराने की हिदायत दी गई।
शिविर के सफल संचालन में डॉ. एस.पी. उपाध्याय, डॉ. मनीषा, डॉ. श्याम बाबू सिंह, एएनएम किरण कुमारी, गुंजन कुमारी, हेमा कुमारी, रेणु कुमारी, सरिता देवी और प्रिया प्रियदर्शी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
#राजापाकर #प्रधानमंत्रीजननीसुरक्षायोजना #स्वास्थ्यशिविर #वैशाली #गर्भवतीमहिला
यें भी पढ़े…
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने जारी की पहली उम्मीदवारकी सूची।
https://satyamgramnews.in/बिहार-विधानसभा-चुनाव-2025-पीप/10/2025/10/00/20/36/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली