महिला महाविद्यालय, हाजीपुर में साइबर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली, 16 अक्टूबर 2025

वैशाली पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में आज महिला महाविद्यालय, हाजीपुर में साइबर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग, फिशिंग, साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि अपने व्यक्तिगत डाटा, पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, और यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का सामना करना पड़े तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण और छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक हैं और इससे महिलाएं डिजिटल रूप से अधिक सशक्त बनती हैं।

#CyberAwareness #VaishaliPolice #Hajipur #DigitalSafety #WomenEmpowerment #CyberCrimeAwareness

यें भी पढ़े…

महुआ से जनसुरज पार्टी के उम्मीदवार होंगे चेहराकलां के पूर्व प्रमुख इंद्रजीत प्रधान, 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन।

 

https://satyamgramnews.in/महुआ-से-जनसुरज-पार्टी-के-उ/10/2025/16/07/52/28/sgnnetworkchehrakalan/

महुआ विधानसभा से जनसुराज ने फुका विगुल।,लड़ाई दिलचस्प।

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief