घूस लेते पकड़ाया सेंट्रल बैंक का मैनेजर,लोन पास करवाने हेतु ले रहा था रिश्वत।

निगरानी ब्यूरो का बड़ा एक्शन 30 हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथ पकड़ाया बैंक मनेजर ।

दरभंगा कुसेश्वर स्थान स्थित स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की धर्मपुर शाखा के प्रबंधक गुड्डू रजक को निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह कुशेश्वरस्थान के सतिघाट बाजार स्थित किराये के आवास से गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने आवास पर बैठकर एक ग्राहक से लोन से दिलबाने के एबज में 30 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। गौरतलब हो की सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया धर्मपुर शाखा के बैंक मनेजर गुड्डू रजक समस्तीपुर जिले के हसनपुर ग्राम निवासी रामानंद यादव से 30 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। रामानंद यादव एक स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) का संचालन करते हैं। उनसे नाबार्ड प्रायोजित योजनाओं में ऋण देने के लिए सेंट्रल बैंक आफ इंडिया धर्मपुर के शाखा प्रबंधक गुड्डू रजक ने सवा लाख रुपये की मांग की थी। उसके बाद रामानंद यादव ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से किया।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम बुधवार की सुबह कुशेश्वर स्थान के सतिघाट बाजार स्थित भड़ा के मकान पर पहुंच योजना के तहद रामानंद यादव ने जैसे ही शाखा प्रबन्धक को 30 हजार रुपया घुस दिया की तुरंत बाद निगरानी विभाग के टीम ने धर दबोचा उसके बाद निगरानी के टीम ने बैंक शाखा पहुंच लोन सम्बन्धित अभिलेख की जाँच पड़ताल करने के बाद बैंक मनेजर को अपने साथ ले गई ।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief