20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, धंधेबाज फरार

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ /हाजीपुर/राजापाकर,आकाशचंद्र वर्मा। बरांटी थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। वहीं, धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह संध्या गश्ती के दौरान बहुआरा गांव में थे, तभी थानाध्यक्ष द्वारा व्हाट्सएप पर सूचना मिली कि हरिनारायण पासवान (पिता स्व. दृपाल पासवान), निवासी—फुलहरा बाजार, पंचायत काशीपुर चकबीबी, अवैध देसी शराब का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने तत्परता दिखाते हुए फुलहरा बाजार पहुंचकर स्थानीय चौकीदार की मदद से छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति खंडहरनुमा घर से भागने लगा, जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान घर से 10-10 लीटर की दो पॉलिथीन में कुल 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घर सुरेंद्र पासवान (पिता स्व. प्यारे पासवान) का है, जो अपने परिवार के साथ वर्षों से बाहर काम करने गए हैं और घर अब खंडहरनुमा हो चुका है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हरिनारायण पासवान इसी घर में शराब छिपाकर अवैध बिक्री करता था।

बरामद शराब को थाने लाकर जब्ती सूची तैयार की गई और नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#देसीशराबबरामद#बरांटीथाना#राजापाकरसमाचार#फुलहरागांव#पुलिसछापेमारी#अवैधशराबधंधा#हरिनारायणपासवान#आकाशचंद्रवर्मा#बिहारन्यूज़#CrimeNews

ये भी पढ़े…

नहाय-खाय के साथ व्रतियों ने शुरू किया आस्था का महापर्व छठ।

https://satyamgramnews.in/नहाय-खाय-के-साथ-व्रतियों-न/10/2025/25/18/25/54/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली