
सत्यम ग्राम न्यूज़ /राजापाकर, आकाश चंद्र वर्मा। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां प्रखंड क्षेत्र में जोर-शोर से चल रही हैं। गांव-गांव में श्रद्धालु नहरों और तालाबों के किनारे अस्थायी घाटों का निर्माण कर रहे हैं ताकि व्रतियों को सूर्योपासना में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जहां जलाशय उपलब्ध नहीं हैं, वहां लोग अपने घरों के समीप गड्ढे खोदकर छठ घाट तैयार कर रहे हैं।
राजस्व कर्मचारी अमित कुमार रंजन ने जानकारी दी कि प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पोखर, रानी पोखर, सरसई सरोवर, जाफरपट्टी पोखर सहित कई स्थलों को खतरनाक घाट घोषित किया गया है। इन सभी स्थानों पर गोताखोर, आपदा मित्र और विकास मित्रों की तैनाती की जाएगी। साथ ही नाव और नाविकों की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की गई है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत राहत दी जा सके।
इधर प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में बने घाटों की सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सूर्य प्रताप सिंह सेंगर से मांग की है कि शीघ्र सभी घाटों की सफाई कराई जाए।
इस पर बीडीओ ने बताया कि “प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में जहां भी पोखर या तालाब में घाट बनाए गए हैं, उनकी सफाई कल से शुरू की जाएगी। स्वच्छता अभियान में लगे कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक पंचायत में जाकर घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में छठ व्रत संपन्न कर सकें।”
#छठपर्व #राजापाकर #आकाशचंद्रवर्मा #छठघाट #बीडीओनिर्देश #सफाईअभियान #स्थानीयसमाचार #बिहारन्यूज़ #लोकआस्था #प्रखंडसमाचार
ये भी पढ़े….
20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, धंधेबाज फरार
https://satyamgramnews.in/20-लीटर-देसी-चुलाई-शराब-बराम/10/2025/25/19/19/41/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली