भलुई कॉलेज में बने डिस्पैच सेंटर, विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू

सत्यम ग्राम न्यूज़ /राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में जोर-शोर से चल रही हैं। इस सिलसिले में राजापाकर प्रखंड स्थित भलुई कॉलेज परिसर में तीन प्रखंडों – राजापाकर, देसरी और सहदेई बुजुर्ग – के लिए डिस्पैच सेंटर बनाया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड निर्वाचनी पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि कुल 354 बूथ तैयार किए गए हैं और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। भलुई कॉलेज परिसर में बरज गृह और भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, जिसमें मतदान कर्मियों और सशस्त्र बलों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के मद्देनज़र आईटीबीपी के सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। सभी ईवीएम मशीनें और अन्य मतदान सामग्री यहीं रखी गई हैं और 4 नवंबर को सभी बूथों पर वितरण किया जाएगा। डिस्पैच सेंटर में पानी, बिजली, शौचालय और खानपान की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

#विधानसभा चुनाव #राजापाकर #satyamgramnews

ये भी पढ़े…

20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, धंधेबाज फरार।

https://satyamgramnews.in/20-लीटर-देसी-चुलाई-शराब-बराम/10/2025/25/19/19/41/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली