पातेपुर में राजद  के चुनाव कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ /पातेपुर, वैशाली, लक्ष्मी कुमारी। पातेपुर बाजार में महागठबंधन समर्थित राजद के विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पूर्व विधायक एवं प्रत्याशी प्रेमा चौधरी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष बैधनाथ चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मकबूल अहमद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पार्षद तारक चौधरी, अशोक रजक, पूर्व मुखिया ललित राय, मनीष राय, शम्भु राय, गुड्डू यादव, पैक्स अध्यक्ष पंकज यादव, राज नारायण राय, सीताराम राय, मुखिया रामप्रवेश राय, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, प्रमोद राम, पूर्व मुखिया अशरफी मंडल, मोहम्मद शादाब, जिला पार्षद रामबाबू चौधरी सहित भारी संख्या में महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रेमा चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को जितने का प्रयास करें और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संदेश को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर सेवा का अवसर देकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत किया जाए।

#राजद #चुनाव_कार्यालय # विधानसभा_चुनाव _2025

ये भी पढ़े...

भलुई कॉलेज में बने डिस्पैच सेंटर, विधानसभा चुनाव की तैयारिया शुरू।

https://satyamgramnews.in/भलुई-कॉलेज-में-बने-डिस्पै/10/2025/25/20/30/37/satyamgramnewsrajapakar1/

 

LAXMI KUMARI
Author: LAXMI KUMARI

संवाददाता : पातेपुर,वैशाली