वैशाली में डीएम एवं एसपी ने SST चेकपोस्टों का किया औचक निरीक्षण

 

सत्यम ग्राम न्यूज़/वैशाली। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार की रात्रि में जिला पदाधिकारी वैशाली एवं पुलिस अधीक्षक वैशाली ने गठित SST (Static Surveillance Team) चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने वाहनों की जांच प्रक्रिया, निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी संचालन, टीम की उपस्थिति एवं सतर्कता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने टीम के सदस्यों को निर्देश दिया कि चुनाव आचार संहिता के पालन हेतु हर वाहन की गहन जांच की जाए तथा नकद, शराब, हथियार या अन्य संदिग्ध वस्तुओं के आवागमन पर विशेष निगरानी रखी जाए।

अधिकारियों ने कहा कि वैशाली पुलिस निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संचालन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

#वैशाली #बिहारचुनाव2025 #औचकनिरीक्षण #SSTचेकपोस्ट #DMवैशाली #SPवैशाली #चुनावआचारसंहिता #वैशालीपुलिस #निष्पक्षचुनाव #चुनावीतैयारी

ये भी पढ़े….

पातेपुर में राजद के चुनाव कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन।

https://satyamgramnews.in/पातेपुर-में-राजद-के-चुनाव/10/2025/25/21/08/15/sgnnpatepur3/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief