Chathpuja:प्यारेपुर छठ घाट की साफ-सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष, अर्घ्य देने में परेशानी

पातेपुर /वैशाली, बिहार, संवाददाता – मृत्युंजय कुमार : लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ नजदीक है, लेकिन पातेपुर प्रखंड के प्यारेपुर नून नदी स्थित छठ घाट की स्थिति देखकर श्रद्धालु मायूस हैं। छठ पर्व में अब सिर्फ एक दिन शेष है, फिर भी घाट की साफ-सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि न तो कोई जनप्रतिनिधि और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी अब तक सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हैं। घाट परिसर में जगह-जगह कचरा, झाड़ियां और गाद जमा होने से छठव्रतियों को अर्घ्य देने में कठिनाई हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां अर्घ्य देने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार पंचायत स्तर से भी कोई तैयारी नहीं दिख रही। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा रोष है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर घाट को साफ करवाने और रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

#छठपर्व #वैशाली #पातेपुर #प्यारेपुर #छठघाट #सफाईव्यवस्था #ग्रामीणरोष #सूर्योपासना #लोकआस्था #BiharNews #ChhathPuja #VaishaliNews #PatepurNews #SatyamGramNews

ये भी पढ़े…

पातेपुर में राजद के चुनाव कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन।

https://satyamgramnews.in/पातेपुर-में-राजद-के-चुनाव/10/2025/25/21/08/15/sgnnpatepur3/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief