
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। राजापाकर बाजार स्थित डाकघर चौक परिसर में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं महागठबंधन प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महागठबंधन के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पवन दास ने की जबकि संचालन अधिवक्ता संघ के जिला सचिव मुकेश कुमार रंजन ने किया। उद्घाटन के पश्चात चुनाव कार्यालय परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन उम्मीदवार को एकजुट होकर विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रतिमा कुमारी ने कहा कि अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में विकास की अनेक योजनाएं पूरी की हैं — जिनमें पुल-पुलियों, सड़कों, सीढ़ी घाटों का निर्माण, तथा आईटीआई (सरसई पंचायत) के अधूरे कार्यों को पूरा कराना और पारामेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की व्यवस्था जैसी उपलब्धियां शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए काम करना चुनौतीपूर्ण होता है, फिर भी उन्होंने जनता के मान-सम्मान और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी। प्रतिमा कुमारी ने कहा —
“मैं कांग्रेस की सच्ची सिपाही हूं और राजापाकर की जनता के मान-सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष करती रहूंगी।”
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महागठबंधन कार्यकर्ताओं को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक शिशुपाल केहरवाल, राजापाकर विधानसभा पर्यवेक्षक विंग कमांडर अनुपमा आचार्य, कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, राजद जिला महासचिव राजीव कुमार यादव, बिपिन कुमार सिंह, अभिजीत कुमार, सोनू कुमार, अशोक कुमार मिलन, राजीव रंजन (उर्फ पंकज यादव), संजय सिंह, रणजीत पंडित, पवन कुमार, सिकंदर आलम सहित महागठबंधन के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
#राजापाकर #वैशाली #कांग्रेस #प्रतिमाकुमारी #महागठबंधन #विधानसभा_चुनाव #चुनाव_कार्यालय_उद्घाटन #आकाशचंद्रवर्मा #BiharElection2025 #राजनीति #CongressCandidate #राजनीतिक_समाचार
ये भी पढ़े…
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोकआस्था का महापर्व छठ सम्पन्न।
https://satyamgramnews.in/उदयीमान-सूर्य-को-अर्घ्य-द/10/2025/28/18/55/46/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली