सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।गुप्त सूचना के आधार पर राजापाकर थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की शाम एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कागजी कार्रवाई पूरी कर रविवार को उसे हाजीपुर जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल शनिवार की शाम विशेष गश्ती एवं वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना रोड स्थित भुवनेश्वर चौक पर एक युवक ब्लू बैग में हथियार लेकर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बलों की मदद से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता मनोज साह, ग्राम बसरा बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से लोहे से बना देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक लोहे का पंजा बरामद हुआ। बरामद हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपी को थाने लाया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में कांड संख्या 397/25 दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
#राजापाकर #हथियार_बरामद #देसीकट्टा #अवैधहथियार #पुलिसकार्रवाई #गौरीशंकरबैठा #हाजीपुरजेल #विशालकुमार #आर्म्सएक्ट #VaishaliNews #CrimeNews #SatyamGramNews
ये भी पढ़े…
सड़क नहीं तो वोट नहीं — राजापाकर के दर्जनों परिवारों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान।
https://satyamgramnews.in/सड़क-नहीं-तो-वोट-नहीं-राज/11/2025/02/18/55/16/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief