
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक रूपेश सुकुमार एवं विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी मेघा कश्यप ने रविवार को राजापाकर के भलुई कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर महनार मेघा कश्यप एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सूर्यप्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि आगामी 6 नवंबर को होने वाले राजापाकर विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में कुल 354 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रत्येक प्रखंड में एक-एक पिंक बूथ एवं एक-एक आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।
सुरक्षा की दृष्टि से 37 बूथों को संवेदनशील एवं 42 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जहाँ पारा मिलिट्री बलों की विशेष तैनाती की जाएगी।
मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी बूथों को 32 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। आगामी 4 नवंबर को भलुई कॉलेज से तीनों प्रखंडों के लिए मतदान कर्मियों को सुरक्षा बलों, ईवीएम मशीनों और आवश्यक सामग्रियों के साथ रवाना किया जाएगा।
भलुई कॉलेज में मतदान सामग्री वितरण के लिए 20 काउंटर बनाए गए हैं। वहीं 42 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है जो सभी बूथों पर निगरानी रखेंगे।
सभी मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय और रैंप की समुचित व्यवस्था की गई है। वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर और साइकिलिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि सहयोगी उनके साथ मतदान केंद्र तक पहुँच सकें।
#राजापाकर चुनाव 2025#भलुई कॉलेज डिस्पैच सेंटर# राजापाकर विधानसभा #निर्वाचन आयोग, #रूपेश सुकुमार, मेघा कश्यप, #सूर्यप्रताप सिंह सेंगर, #मतदान तैयारी, #पिंक बूथ, #आदर्श मतदान केंद्र #माइक्रो ऑब्जर्वर #सुरक्षा बल तैनाती #राजापाकर समाचार #आकाशचंद्र वर्मा
ये भी पढ़े…
देसी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
https://satyamgramnews.in/देसी-कट्टा-व-कारतूस-के-साथ/11/2025/02/19/38/49/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief