न्याय नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। बखरी बड़ाई पंचायत के चौसीमा कल्याणपुर गांव के वार्ड नंबर 2 के दर्जनों महिला-पुरुषों ने हंगामा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

वार्ड सदस्य दिल मोहम्मद ने बताया कि 5 सितंबर को गांव में आइसक्रीम को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस द्वारा वार्ड नंबर 2 के कई महिला-पुरुषों की बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई थी। इस घटना में पुलिस ने नासिर शाह को गिरफ्तार किया था, जिसे 48 घंटे तक हिरासत में रखकर बेरहमी से पीटा गया। इलाज के दौरान उसकी सदर अस्पताल हाजीपुर में मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि नासिर शाह की मौत के बाद प्रशासन ने मुकदमा समाप्त करने, मुआवजा देने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के परिजन लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, पर उन्हें अब तक इंसाफ नहीं मिला है।

इसी अन्याय के विरोध में वार्ड नंबर 2 के लगभग 800 मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पुलिस ने 62 नामजद और करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें कई बाहर रह रहे लोग भी शामिल हैं। इससे पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

मौके पर सलाउद्दीन शाह, अकबर शाह, जमाल शाह, अब्दुल खातून, सुजिया खातून, बानो खातून, कमल शाह, अनवर शाह, आजाद शाह, सूफिया खातून, जयसीमा खातून, मनीष शाह, कासिम शाह, सिराज शाह, जन्नत परवीन, बरकत शाह, अलीजान शाह, साबरी आलम, मेराज शाह समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

#चुनाव_बहिष्कार#पुलिस_अत्याचार#नासिर_शाह_मौत_मामला#ग्रामीण_आक्रोश#चौसीमा_कल्याणपुर#बखरी_बड़ाई_पंचायत#राजापाकर_विधानसभा#न्याय_की_मांग#हाजीपुर_सदर_अस्पताल#AakashChandraVerma_Reports

ये भी पढ़े…

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले — नीतीश–मोदी सिर्फ कुर्सी देखते हैं,

https://satyamgramnews.in/मल्लिकार्जुन-खड़गे-बोले/11/2025/04/05/33/19/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली