
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड — देसरी, सहदेई और राजापाकर — के सभी पंचायतों एवं बूथों का दौरा कर मतदान की समीक्षा की। समीक्षा के बाद कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि एनडीए प्रत्याशी जदयू के महेंद्र राम इस चुनाव में बाजी मारेंगे।
भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लालजी कुमार राकेश, मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह, सुबोध सिंह, पप्पू कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस बार जनता ने एनडीए के प्रति भारी समर्थन दिखाया है। सभी बूथों पर एनडीए कार्यकर्ता चट्टानी एकता के साथ लगनपूर्वक कार्य कर रहे थे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछली बार बहुत कम अंतर से पीछे रहने के बावजूद महेंद्र राम ने लगातार क्षेत्र में रहकर जनता के सुख-दुख में सहभागिता की। इसका सकारात्मक असर इस चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखा।
जनता ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास जताया है। मतदाताओं ने महेंद्र राम को अपार मतों से विजयी बनाने के उद्देश्य से मतदान किया है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि महेंद्र राम को सफलता मिलती है, तो राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी, कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ेगा और जनता से किए गए वादों को सरकार पूरा करेगी।
#राजापाकरचुनाव #एनडीए #जदयू #महेंद्रराम #भाजपाकार्यकर्ता #चुनावसमीक्षा #राजापाकरसमाचार #आकाशचंद्रवर्मा
ये भी पढ़े…
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले — नीतीश–मोदी सिर्फ कुर्सी देखते हैं
https://satyamgramnews.in/मल्लिकार्जुन-खड़गे-बोले/11/2025/04/05/33/19/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली