हरे कृष्णा हरे राम की धुन पर अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर बाजार स्थित नुनफर टोला में रविवार को भक्ति और श्रद्धा के माहौल में 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसकी समाप्ति सोमवार को होगी।

यज्ञ के पूर्व सुबह दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे और परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। पूरे क्षेत्र में “हरे राम हरे कृष्णा, गौरी शंकर सीता राम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत यज्ञ का शुभारंभ आचार्य विवेक कुमार झा, पंडित इंद्रेश झा, लल्लन कुमार झा, मनीष कुमार तिवारी और देवानंद तिवारी द्वारा किया गया। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

यज्ञ स्थल पर मिठाईयों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें सजी हुई हैं, जिससे मेला-सा माहौल बन गया है। सोमवार की रात भव्य विवाह कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी निवासी प्रसिद्ध व्यास बबलू यादव की मंडली प्रस्तुति देगी।

यज्ञ आयोजन में फुदेनी महतो, मानटुन कुमार महतो, विश्वनाथ महतो, दीपक महतो, धर्मवीर महतो, धर्मेंद्र कुमार और जगन महतो सहित कई श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

#धार्मिककार्यक्रम #अष्टयामयज्ञ #राजापाकर #भक्तिमाहौल #हरेकृष्णाहरेराम #विवाहकीर्तन #समस्तीपुरमंडली #आकाशचंद्रवर्मा

ये भी पढ़े…

प्रमुख पति लक्ष्मण यादव का निधन, राजनीतिक व सामाजिक हलकों…

https://satyamgramnews.in/प्रमुख-पति-लक्ष्मण-यादव-क/11/2025/09/18/50/34/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली