
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि कुल 94 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच के दौरान हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वजन सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। महिलाओं को विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन की गोलियां तथा आवश्यकता अनुसार अन्य दवाइयां और टीटी का टीका दिया गया।
गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जी, फल, दूध, अंडा आदि पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में हर महीने तीन दिन विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है, जहां नियमित जांच कराई जा सकती है।
महिलाओं की जांच डॉ. एस.पी. उपाध्याय, डॉ. मनीषा और डॉ. रमेश चंद्र सिन्हा द्वारा की गई।
जांच कार्य में सहयोग करने वालों में एएनएम किरण कुमारी, गुंजन कुमारी, हेमा कुमारी, प्रमिला कुमारी, शांति कुमारी, रेणु कुमारी और मुन्नी कुमारी शामिल थीं।
अंत में गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि सुरक्षित प्रसव नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही कराएं।
ये भी पढ़े…
हरे कृष्णा हरे राम की धुन पर अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief