अनुदानित दर पर किसानों को मिलेगा गेहूं का बीज, मंगलवार से शुरू होगा वितरण

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। कृषि विभाग द्वारा अनुदानित गेहूं के बीज का वितरण कल मंगलवार से शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य ने बताया कि जिन किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, वे किसान भवन, राजापाकर बसरा में आकर अनुदानित बीज प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकारी ने बताया कि 40 किलो का गेहूं बीज बैग अनुदान काटकर मात्र 1000 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। अनुदानित बीज पाने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। जिन किसानों ने अभी तक किसान पंजीकरण नहीं कराया है, वे ऑनलाइन पंजीकरण कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री बीज ग्राम योजना के तहत विशेष वितरण

मुख्यमंत्री बीज ग्राम योजना के अंतर्गत एक राजस्व ग्राम में दो किसानों का चयन किया गया है। उन्हें 20–20 किलो का गेहूं बीज बैग दिया जाएगा। इस योजना में किसानों को 80% अनुदान दिया जाता है, जिसके तहत किसानों को मात्र 180 रुपये प्रति 20 किलो की दर से भुगतान करना होगा।

अन्य फसलों के बीज की उपलब्धता

तोरी का बीज फिलहाल उपलब्ध नहीं है। उपलब्ध होते ही किसानों को सूचना दी जाएगी।

सिर्फ भलुई पंचायत के लिए 50 किलो तोरी बीज परीक्षण के रूप में आया था, जिसे 25 किसानों में दो-दो किलो बांटा गया है।

हरे मटर और सफेद मटर का बीज उपलब्ध है, किसान ऑनलाइन आवेदन कर इसे ले सकते हैं।

मसूर का 25 क्विंटल बीज उपलब्ध था, जिसका वितरण हो चुका है। दोबारा उपलब्ध होने पर सूचना दी जाएगी।

किसान कहाँ करें संपर्क?

बीज से संबंधित सभी तरह की जानकारी के लिए किसान किसान भवन, राजापाकर बसरा में संपर्क कर सकते हैं।

#राजापाकर #अनुदानितबीज #कृषिविभाग #गेहूंबीजवितरण #किसानभवन #मुख्यमंत्रीबीजग्रामयोजना #किसानसमाचार #वैशाली #आकाशचंद्रवर्मा

यें भी पढ़े…

*बैरिया बस स्टैंड पर अव्यवस्था चरम पर, रोज़ाना जाम से आमजन बेहाल,शहर के अन्य क्षेत्र में भी रोजमर्रा जाम की समस्या।*

https://satyamgramnews.in/बैरिया-बस-स्टैंड-पर-अव्यव/11/2025/17/10/58/52/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली