चांदपुर फतह में तंबाकू के खेत से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

हत्या ke  बाद रोते विलखते हुए परिजन,वाएं,मृतक भोला का फाइल फ़ोटो दाये में

सत्यम ग्राम न्यूज़, पातेपुर वैशाली : जिले की हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर फतह गांव में शुक्रवार की सुबह एक तंबाकू के खेत से 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स के आधार पर तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना स्थल पर एफएसएल और डीआईयू की टीमों को बुलाया गया, वहीं एएसपी प्रेमचंद भी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

बथान से गायब होकर तंबाकू के खेत में मिला शव

मृतक की पहचान चांदपुर फतह वार्ड 3 के लाल बाबू राय के पुत्र सरोज कुमार उर्फ़ भोला (24) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सरोज गुरुवार रात रोज़ की तरह घर के बगल स्थित बथान में सोने गया था। सुबह जब उसके पिता पशु निकालने के लिए बथान पहुंचे तो सरोज वहां नहीं मिला।

खोजबीन के दौरान बथान से लगभग 100 गज दूर तंबाकू के खेत के बीचोंबीच उसका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है।

चार दिसंबर को होने वाली थी शादी

परिजनों के अनुसार, सरोज की शादी आगामी 4 दिसंबर को होने वाली थी। इस निर्मम हत्या से घर में कोहराम मच गया है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन और चप्पल उसी जगह से बरामद किया है, जहां वह रात में सोया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है।

तीन संदिग्ध हिरासत में

पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर मिले तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

घटना की जानकारी पर स्थानीय मुखिया रामप्रवेश राय, सरपंच नरेश राय, शंभु पासवान, जयनारायण पासवान, दिनेश यादव सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

#चांदपुर_फतह_हत्या_कांड#हरलोचनपुर_थाना#तंबाकू_के_खेत_में_शव#सरोज_कुमार_भोला#हत्या_की_जांच#हाजीपुर_समाचार#वैशाली_न्यूज़

ऐ भी पढ़े…

अनुदानित दर पर किसानों को मिलेगा गेहूं का बीज, मंगलवार से शुरू होगा वितरण.।

https://satyamgramnews.in/अनुदानित-दर-पर-किसानों-को/11/2025/17/18/36/21/satyamgramnewsrajapakar1/

LAXMI KUMARI
Author: LAXMI KUMARI

संवाददाता : पातेपुर,वैशाली