सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक प्रकाश को पंचायती राज मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशियों की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया तथा मंत्री बने दीपक प्रकाश को बधाई दी।
पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव अमर श्रीवास्तव ने कहा कि दीपक प्रकाश शुरू से ही पार्टी में सक्रिय रहे हैं। उन्हें उनके पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का अनुभव भी मिला है। अमर श्रीवास्तव ने बताया कि दीपक प्रकाश एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं, और उनके नेतृत्व में पंचायतों का सर्वांगीण विकास होगा। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री बनने से पंचायतों में “विकास की गंगा बहेगी”।
इधर, कार्यकर्ताओं ने दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के प्रति भी आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया।
बधाई देने वालों में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता:मंजय कुशवाहा, दीपक सिन्हा, अमर वर्मा, रामप्रवेश पासवान, रामकुमार राय, नेहाल अहमद, अनीश ठाकुर, प्रिंस कुमार, राजीव कुमार, अनिल सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, डॉक्टर शीतल सिंह, अर्जुन सिंह कुशवाहा, शत्रुघ्न सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली