लोको रनिंग स्टाफ़ 48 घंटे की भूख हड़ताल पर — पूरे देशभर की क्रू लॉबी में विरोध प्रदर्शन आज से शुरू

सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली।ल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ़ एसोसिएशन (AILRSA) के आह्वान पर देशभर के लोको पायलट और रनिंग स्टाफ़ 2 दिवसीय (48 घंटे) भूख हड़ताल पर उतर गए हैं। यह हड़ताल 02 दिसंबर 2025 सुबह 10 बजे से शुरू होकर लगातार 48 घंटे तक चलेगी। हड़ताल के दौरान लोको पायलट अपनी ड्यूटी तो करेंगे, लेकिन भोजन ग्रहण नहीं करेंगे।

रनिंग स्टाफ़ का आरोप है कि रेल प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति लगातार संवेदनहीन बना हुआ है और उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिससे न केवल कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं बल्कि रेल संरक्षा पर भी असर पड़ रहा है।

हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि—

* 01/01/2024 से DA 50% होने के बावजूद KMA (किलोमीटर भत्ता) में 25% वृद्धि लागू नहीं की गई, जबकि अन्य विभागों के TA में बढ़ोतरी हो चुकी है।

* उच्चस्तरीय समिति की सिफारिश के अनुसार लोको पायलट से 9 घंटे से अधिक कार्य नहीं लिया जाना चाहिए, परंतु सोनपुर मंडल में 12–14 घंटे तक ड्यूटी कराई जा रही है।

* लोको पायलट को लगातार 3–4 दिन घर से दूर रखा जाता है, जबकि नियम है कि 36 घंटे में मुख्यालय वापस किया जाए।

* कई लोको पायलट से लगातार 4-4 रात की ड्यूटी ली जा रही है, जो कर्मचारियों और यात्रियों दोनों की सुरक्षा के लिए खतरनाक है।

* रनिंग स्टाफ़ ने आरोप लगाया कि रेल प्रशासन उन्हें “मशीन की तरह” उपयोग कर रहा है, जबकि मानवता के आधार पर भी कार्य के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना आवश्यक है।

मुख्य मांगें:-

निंग स्टाफ़ के साथ सौतेला व्यवहार बंद किया जाए।

* KMA में 25% वृद्धि 01.01.2024 से लागू की जाए।

* KMA के TA हिस्से का 70% टैक्स से मुक्त किया जाए।AILRSA के शाखा सचिव प्रदीप कुमार ने सभी रनिंग कर्मचारियों से अपील की है कि अपने हक और अधिकारों के लिए इस 48 घंटे की भूख हड़ताल को सफल बनाएं।

10 महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, न्याय की गुहार लेकर पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय।

10 महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, न्याय की गुहार लेकर पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief