लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नयागांव थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

सोनपुर । लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लेकर सारण एसपी के निर्देश पर नयागांव थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा के नैतृत्व में थाना में पदस्थापित पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के साथ थाना क्षेत्र के शोभेपुर ,डुमरी बुजुर्ग ,कस्तूरीचक , बभनगामा,नयागांव बाजार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च बुधवार को निकाला गया ।
थानाध्यक्ष ने फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जा रही है। भयमुक्त होकर मतदाता अपना बूथ पर पहुँच कर अपना मत देगे ।उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि गांवों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधी दिखें तो इसकी तत्काल सूचना प्रशासन को दे । चुनाव आचार संहिता के पालन में सभी तत्पर रहें। चुनाव में शांति बनाएं रखनें में मदद मिलेगी। आगामी 20 मई को सारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोक सभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के मद्देनजर स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप फ्लैग मार्च निकाला है। उन्होंने लोगों से भय मुक्त होकर मतदान में शामिल होने की अपील की।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief