
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।विद्युत आपूर्ति प्रशाखा राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने विद्युत ऊर्जा चोरी करने वालों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें टेक्नीशियन उमाशंकर साह, मानव बल रंजन कुमार, रामनाथ पासवान एवं बरमानंद ब्रह्मा शामिल थे।
छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों पर जांच की गई। ग्राम बखरी सुपायन वार्ड संख्या 12 निवासी कृष्णा देवी, पति बिशुनी राय के घर जांच में पाया गया कि घरेलू परिसर का विद्युत बिल बकाया रहने के कारण पहले ही विद्युत आपूर्ति विच्छेद कर दी गई थी, इसके बावजूद अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी। इस मामले में कृष्णा देवी के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
वहीं ग्राम बाकरपुर निवासी शांति देवी, पिता मछुलाल भगत के घर भी जांच के दौरान पाया गया कि बकाया राशि के कारण विद्युत संबंध विच्छेद के बाद बिना बकाया जमा किए अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था। कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार द्वारा दोनों दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
#बिजलीचोरी #विद्युतविभाग #राजापाकर #छापेमारी #विद्युतअधिनियम #प्राथमिकी #अवैधकनेक्शन
ये भी पढ़े….
दो अपहरण मामलों में पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर एक युवती परिजनों को तो दूसरी प्रेमी के घर भेजी गई।
https://satyamgramnews.in/दो-अपहरण-मामलों-में-पुलिस/12/2025/18/22/36/06/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली