हाजीपुर में अधिवक्ताओं ने मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में किया गया आयोजन

 

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में पुष्पांजलि अर्पित कर स्वामी विवेकानंद के विचारों को किया गया नमन

हाजीपुर।सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क।अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में जिला विधिज्ञ संघ भवन स्थित पुस्तकालय कक्ष में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता बद्रीनाथ ने की। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता प्रह्लाद प्रसाद चौरसिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार “असंभव” शब्द केवल कमजोर लोगों के लिए होता है। सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को आत्मबल प्रदान करती है।

अधिवक्ता शंभू नाथ सिंह ने कहा कि युवाओं को भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए, बल्कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर परिश्रम से अपना भविष्य गढ़ना चाहिए। उन्होंने स्वामी जी के प्रसिद्ध संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

भाजपा बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के  अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के उद्देश्य से जमशेदजी टाटा को प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप देश में स्टील उद्योग और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस जैसी संस्थाओं की स्थापना हुई। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को आधुनिक सोच, गहन आध्यात्मिक ज्ञान और सामाजिक समानता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अधिवक्ता राज कुमार दिवाकर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे और उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, जो आज भी समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता राम उदगार राय, सुरेश ठाकुर, सतीश प्रसाद सिंह बबलू, राज कुमार श्रीवास्तव, शंभू शरण, विनय कुमार झा, अनीशचंद्र गांधी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

#SwamiVivekananda

#राष्ट्रीययुवादिवस

#हाजीपुरसमाचार

#अधिवक्तासंघ

#युवाप्रेरणा

#विधिज्ञसंघ

#BiharNews

#HajipurNews

ये भी पढ़े…

https://www.facebook.com/share/v/16ryT9EvpD/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief