वैशाली: शिक्षा विभाग में ‘गुंडाराज’? DEO को गोली मारने की धमकी देने वाला हेडमास्टर अब भी बेखौफ!

“धमकी के साए में शिक्षा विभाग! DEO को गोली मारने की धमकी, कार्रवाई अब भी अधर में”

                      Image Source:Ai creat

महुआ (वैशाली)।सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क। बिहार में सुशासन और कानून के राज के दावों की पोल वैशाली जिले के महुआ प्रखंड में खुलती नजर आ रही है। यहाँ एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक की दबंगई के आगे पूरा जिला शिक्षा विभाग बेबस दिख रहा है। राजकीय मध्य विद्यालय प्रेमराज (महुआ) के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को गोली मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस दंडात्मक या कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि 17 जनवरी 2026 को जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जबकि हाजिरी पंजी पर उनके हस्ताक्षर दर्ज थे। जब इस पर सवाल उठाया गया, तो प्रधानाध्यापक कथित तौर पर आपा खो बैठे। आरोप है कि उन्होंने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि DEO के प्रकोष्ठ में घुसकर उन्हें सरेआम गोली मारने की धमकी तक दे डाली।

घटना के बाद DEO वैशाली ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 जनवरी तक साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा और अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण तिथि का वेतन भी काटने का आदेश जारी किया गया। बावजूद इसके, आज तक कोई ठोस विभागीय या कानूनी कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

सुशासन के दावों पर सवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहाँ एक ओर ‘न्याय के साथ विकास’ और ‘कानून का राज’ की बात करते हैं, वहीं यह मामला दिखाता है कि निचले स्तर पर रसूखदारों और दबंग अधिकारियों का बोलबाला किस हद तक है।

शिक्षा विभाग के गलियारों में चर्चा है कि या तो अधिकारी दबाव में हैं या फिर आरोपी प्रधानाध्यापक को किसी प्रभावशाली ‘सफेदपोश’ का संरक्षण प्राप्त है। वहीँ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग  हाजीपुर,वैशाली के कार्यालय में पदस्थापित डीपीओ के ही करीबी का सांदिग्ध प्राप्त है!

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शिक्षा के मंदिर का मुखिया क़ो इस तरह की आपराधिक भाषा और रवैया का दंश झेलना पड़ेगा तों अन्य कर्मी का क्या हाल होगा, हलाकि कर्मी में उक्त घटना  बाद से दहशत के महल में बताया जा रहा है।वहीं  छात्रों के भविष्य और विभाग की साख का क्या होगा? अब बड़ा सवाल यही है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई में देरी क्यों?

#वैशाली #महुआ #शिक्षा_विभाग #DEO_धमकी_मामला

#बिहार_सुशासन #गुंडाराज #सरकारी_स्कूल

#हेडमास्टर_विवाद #कानून_का_राज #NitishKumar

ये भी पढ़े….

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में पुलिस प्रशासन का सराहनीय प्रयास।।

https://satyamgramnews.in/जनसमस्याओं-के-त्वरित-समा/01/2026/30/20/56/13/satyamgramnewsnetwork/

SURYA NARAYAN SAHANI
Author: SURYA NARAYAN SAHANI

संवाददाता : महुआ