
जहांगीरपुर सलखन्नी में महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
महुआ,(वैशाली ) सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी वार्ड संख्या 01 स्थित प्राचीन बाबा नर्मदेश्वर नाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा एवं भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। इसको लेकर शिव भक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक रूप देने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता महादेव मित्र मंडल के अध्यक्ष विपुल कुमार ने की, जबकि संचालन धीरज कुमार द्वारा किया गया। बैठक में तय किया गया कि आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करेगी।
शोभायात्रा में भगवान शिव की भव्य बारात के साथ-साथ विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो जाएगा।
इस अवसर पर राम स्वार्थ सिंह, प्रमोद पाण्डेय, संजय राय, राम सागर सिंह, मुन्ना प्रधान, आयुष कुमार, सुरेंद्र प्रधान, मनीष यादव, सुजीत कुमार, अमित कुमार, शिवबचन कुमार, सिंटू कुमार, आशुतोष कुमार, शिवा कुमार, सोनू कुमार, सन्नी कुमार, अविनाश कुमार, ऋतिक कुमार, अंश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।
#महाशिवरात्रि#शिवबारात#भव्य_शोभायात्रा#बाबा_नर्मदेश्वर_नाथ#जहांगीरपुर_सलखन्नी#हर_हर_महादेव#शिवभक्ति#धार्मिक_आयोजन
ये भी पढ़े…
वैशाली में नशे का भंडाफोड़, 3 तस्कर दबोचे गए
https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-की-बड़ी-कार्-5/02/2026/04/16/08/28/satyamgramnewsnetwork/
Author: SURYA NARAYAN SAHANI
संवाददाता : महुआ


