सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने किया खंडन, एसपी वैशाली ने दिए जांच के आदेश।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने किया खंडन, एसपी वैशाली ने दिए जांच के आदेश।

सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

वैशाली | सोशल मीडिया पर लालगंज थाना अध्यक्ष से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिनांक 08 फरवरी 2026 की रात होटल संचालक एवं उसके स्टाफ के साथ मारपीट किए जाने का भ्रामक दावा किया जा रहा है। मामले को लेकर वैशाली पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए वायरल दावों को निराधार बताया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) लालगंज को कॉल के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक होटल में दो पक्षों के बीच मारपीट एवं हंगामा हो रहा है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष लालगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां जांच में सामने आया कि विवाद से संबंधित एक पक्ष पहले ही वहां से जा चुका था।

जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि कुछ सोशल मीडिया चैनलों द्वारा होटल में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पुलिस विवाद के रूप में भ्रामक ढंग से प्रसारित किया जा रहा है। मौके पर होटल संचालक द्वारा पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर थाना अध्यक्ष से बहस एवं धक्का-मुक्की की बात सामने आई है, परंतु थाना अध्यक्ष द्वारा किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि होटल संचालक द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में आपसी झगड़े में शामिल दोनों पक्षों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें पुलिस या किसी पुलिस पदाधिकारी पर किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, वैशाली द्वारा पूरे प्रकरण की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लालगंज से कराई जा रही है। विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली पुलिस आमजन की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

#LalganjPolice

#VaishaliPolice

#ViralVideoFactCheck

#PoliceClarification

#FakeNewsAlert

#SPVaishali

#BiharPolice

#सोशलमीडिएट्रुथ

ये भी पढ़े…

लालगंज थानाध्यक्ष पर मारपीट का आरोप निराधार, वैशाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का किया खंडन।

https://www.facebook.com/share/p/1KdoJSJAe1/

वायरल वीडियो का सच: होटल विवाद को पुलिस से जोड़कर पेश करने की कोशिश हुई नाकाम।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief