ऑनलाइन गैस बुकिंग बाधित होने पर नई व्यवस्था लागू, उपभोक्ताओं को कूपन से मिलेगी गैस।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क, महुआ (वैशाली)।

Mahua: अनुमंडल कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार एलपीजी गैस की ऑनलाइन बुकिंग में आ रही तकनीकी समस्या को देखते हुए उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अस्थायी व्यवस्था लागू की गई है।

अनुमंडल पदाधिकारी महुआ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान व्यवस्था के तहत कई उपभोक्ताओं को समय पर ओटीपी प्राप्त नहीं होने के कारण गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। इसके कारण उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को देखते हुए निर्देश दिया गया है कि जब तक ऑनलाइन गैस बुकिंग की व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल नहीं हो जाती, तब तक उपभोक्ता कूपन के आधार पर एलपीजी गैस प्राप्त कर सकेंगे।

साथ ही सभी गैस एजेंसी संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गैस की कालाबाजारी एवं अधिक कीमत पर बिक्री जैसी शिकायतों पर कड़ी निगरानी रखें और निर्धारित दर पर ही गैस वितरण सुनिश्चित करें।

अनुमंडल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को निर्देश दिया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें।

#महुआ #वैशाली #LPGGas #गैसबुकिंग #अनुमंडलकार्यालय #उपभोक्तासुविधा #सत्यमग्रामन्यूज़

ये भी पढ़े…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय साहित्य नवरत्न मंच द्वारा 57 महिलाओं को किया गया सम्मानित।

https://satyamgramnews.in/अंतर्राष्ट्रीय-महिला-दिव/03/2026/11/09/30/00/satyamgramnewsnetwork/

“नारी शक्ति को नमन: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 57 प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ भव्य सम्मान”

 

SURYA NARAYAN SAHANI
Author: SURYA NARAYAN SAHANI

संवाददाता : महुआ