
हाजीपुर,बरांटी,सत्यम ग्राम न्यूज़ : वैशाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरांटी थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक व्यक्ति को 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सतीश राय, पिता चंद्रिक राय, निवासी रंदाहा, थाना- बरांटी, जिला- वैशाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में नशा कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#VaishaliPolice #DrugFreeBihar #SmackSeizure #BiharNews #CrimeNews #WarOnDrugs #BreakingNews #Vaishali
ये भी पढ़े…
ऑनलाइन गैस बुकिंग बाधित होने पर नई व्यवस्था लागू, उपभोक्ताओं को कूपन से मिलेगी गैस।
https://satyamgramnews.in/ऑनलाइन-गैस-बुकिंग-बाधित-ह/03/2026/12/14/23/06/sgnnetworkmahua/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief


