
सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क : वैशाली जिले के पीएम श्री जीए उच्च विद्यालय, प्रतापटांड में बच्चों के अधिकारों की रक्षा और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। यहां आयोजित बैठक में “ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति” का विधिवत गठन किया गया।
यह कार्यक्रम स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में तथा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया राजेश कुमार उर्फ पिंकू पांडेय ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के निदेशक एवं संस्थान के सचिव डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, बाल श्रम, शोषण और शिक्षा से वंचित बच्चों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
समिति में मुखिया को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि और दो बाल प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बताया कि यह समिति बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ेगी और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का कार्य करेगी।
समिति के अध्यक्ष पिंकू पांडेय ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और यह समिति उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच का काम करेगी।
इस अवसर पर विधिक सेवक चंद्रशेखर कुमार, वार्ड सदस्य उमेश पांडेय, आंगनबाड़ी सेविका अर्चना, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक प्रवीण कुमार, डॉली गुप्ता, रूबी कुमारी, गोपालजी श्रीवास्तव, अंशिका, शीलू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
#बाल_संरक्षण #वैशाली_न्यूज #ChildRights #बाल_अधिकार #BiharNews #SocialAwareness #EducationForAll #GramPanchayat #ChildSafety #SatyamGramNews
ये भी पढ़े…
बिहार दिवस पर चौकीदार-दफादार परेड, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का संदेश।
https://satyamgramnews.in/बिहार-दिवस-पर-चौकीदार-दफा/03/2026/22/18/41/36/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief


